संयुक्त राष्ट्र, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो इस सप्ताह के अंत में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात करेंगे।
गुटेरेस के प्रवक्ता फरहान हक से मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान पोम्पियो से संभावित बैठक के बारे में पूछा गया।
हक ने कहा, “न्यूयॉर्क न्यूयॉर्क में होंगे और हम उनकी गुटेरेस के साथ बैठक करवाने की कोशिशें कर रहे हैं। मेरा विश्वास है कि दोनों की शुक्रवार को बैठक होगी।”
उन्होंने कहा कि गुटेरेस, पोम्पियो की बैठक के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हो सकती है, वह इस पर अधिक जानकारी हासिल करेंगे।
उन्होंने कहा, “आपसी हितों के कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।”
dharmpath.com dharmpath