पुतिन के साथ बैठक नाटो सम्मेलन से बेहतर थी : ट्रंप

वाशिंगटन, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि रूस के उनके समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी विवादास्पाद बैठक ब्रसेल्स में वार्षिक नाटो सम्मेलन से कहीं बेहतर थी।

ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, “नाटो बैठक अच्छी थी लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक उससे कहीं बेहतर रही।”

ट्रंप ने कहा, “दुखद है कि इसकी उस तरह से रिपोर्टिग नहीं की गई। फेक न्यूज पगला गया है।”

ट्रंप ने ये ट्वीट अमेरिका में उनकी भारी आलोचनाओं के बाद किए। उनकी खुद की रिपब्लिकन पार्टी ने भी सोमवार को हेलसिंकी में पुतिन के साथ उनकी बैठक पर सवाल उठाए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493