गुड़गांव : अलग-अलग दुर्घटनाओं में 5 मरे

गुड़गांव, 26 मार्च (आईएएनएस)। गुड़गांव में शनिवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम पांच लोग मारे गए और छह गंभीर रूप से घायल हुए।

गुड़गांव, 26 मार्च (आईएएनएस)। गुड़गांव में शनिवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम पांच लोग मारे गए और छह गंभीर रूप से घायल हुए।

पुलिस ने बताया, गुड़गांव में शनिवार तड़के एक कार महरौली-गुड़गांव रोड पर दिल्ली मेट्रो के एक पिलर से जा टकराई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित एक कार के शोरूम में काम करता था और वह एम.जी. रोड पर एक क्लब में एक पार्टी के बाद दक्षिणी दिल्ली के महिपालपुर इलाके से घर लौट रहा था।

मृतक की पहचान अमित कुमार और प्रदीप बालियान के रूप में की गई है जबकि दो महिलाओं सहित तीन घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

हरियाणा के बल्लभगढ़ शहर का अमित उसके नाम पर पंजीकृत वाहन चला रहा था।

वहीं गुड़गांव में अन्य दो दुर्घटना में तीन अन्य लोग मारे गए।

सोहना सड़क पर दौला गांव के पास एक तेज रफ्तार कार से विशाल (14) की मौत हो गई।

कार चालक चंद्रभाव (32) भी इस हादसे में मारा गया जबकि कुलदीप, उनकी मां जगना देवी और राहुल भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ।

अन्य दुर्घटना दिल्ली से 45 किलोमीटर दूर नखरौला के पास दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई, जहां मुन्नी देवी वाहन के नीचे आ गईं।

पुलिस ने दुर्घटना के सभी मामले दर्ज कर लिए हैं लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493