गुड़गांव, 8 जनवरी (आईएएनएस)। एक ऑटोमोबाइल कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी को अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार को उस समय गोली मार दी, जब वह अपनी पत्नी के साथ सुबह की सैर पर थे।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान रमेश यादव (40) के रूप में की गई है। वह सेक्टर 37 में एक कंपनी के उपाध्यक्ष थे।
पीड़ित को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “अज्ञात व्यक्ति ने उन (यादव) पर दो बार गोली चलाई, जब वह घर वापस लौट रहे थे।”
अधिकारी ने बताया कि घटना के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
dharmpath.com dharmpath