गुड़गांव को सबसे स्मार्ट शहर बनाऊंगा : खट्टर

गुड़गांव, 29 जुलाई (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा कि गुड़गांव को देश का सबसे स्मार्ट शहर बनाया जाएगा और राज्य सरकार इसमें कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

खट्टर ने यहां नैस्कॉम प्रोडक्ट सम्मेलन में कहा, “स्मार्ट शहर की दौड़ में गुड़गांव पीछे छूट रहा है। हरियाणा के दो शहर करनाल और फरीदाबाद दौड़ में आगे चल रहे हैं। लेकिन यह अंतिम स्थिति नहीं है।”

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से पूछा है कि राज्य सरकार यदि अपनी ओर से 100 करोड़ रुपये दे, तो क्या गुड़गांव को स्मार्ट शहर की सूची में शामिल किया जा सकता है।

स्मार्ट शहर परियोजना के तहत केंद्र सरकार स्मार्ट शहर को हर साल 100 करोड़ रुपये की सहायता करेगी।

उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार प्रस्ताव पर विचार कर रही है।”

खट्टर ने कहा, “हरियाणा में दो की जगह तीन स्मार्ट शहर हो सकता है। प्रस्ताव यदि स्वीकार नहीं भी किया जाता है, तब भी राज्य सरकार गुड़गांव को सबसे स्मार्ट शहर बनाने को तत्पर है, क्योंकि यह पहले से ही स्मार्ट शहर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493