गुड़गांव : चाकू के बल पर 6 लाख रुपये की मोटरसाइकिल छीनी

गुड़गांव, 13 मई (आईएएनएस)। व्यस्त महरौली-गुड़गांव (एमजी) रोड पर शुक्रवार तड़के दो लोगों ने चाकू के बल पर एक व्यक्ति से कीमती ट्राइअम्फ मोटरसाइकिल छीन ली।

कपिल सयाल (60) शुक्रवार तड़के करीब 5.30 बजे अपनी ट्राइअम्फ मोटरसाइकिल से दिल्ली के भैंरो मंदिर की ओर जा रहे थे। इस मोटरसाइकिल की कीमत छह लाख रुपये से शुरू होती है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) दीपक सहारन ने कहा कि मोटरसाइकिल छीनने की घटना तड़के-तड़के एमजी रोड पर सहारा मॉल के सामने हुई।

कपिल पेशे से लेखक हैं।

अधिकारी ने कहा, “वह लाल रंग की ट्राइअम्फ मोटरसाइकिल एचआर 26सीएल 3356 पर सवार थे। दो लोग कथित तौर पर एक कार में आए और उन्हें रोक लिया। उन्होंने उनसे उनकी मोटरसाइकिल के बारे में पूछा और उसके बाद चाकू के बल से उसे अपने कब्जे में ले लिया। वे महरौली की ओर फरार हो गए।”

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 379बी के तहत डीएलफल फेज 2 पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493