गुड़गांव, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। एक 28 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक को कथित तौर पर 30 वर्षीय नेपाली महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला बार अटेंडेंट के रूप में कार्यरत थी।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि कथित तौर पर पीड़िता दिल्ली में रहती है और महरौली-गुड़गांव (एमजी) रोड पर एक पब में काम करती है। आरोपी की पहचान गुड़गांव में रहने वाले आरोपी बबलू उर्फ टुनटुन के रूप में की गई है, फिलहाल उसने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है।
पुलिस ने बताया कि बबलू बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला था और वह दो साल से अधिक समय से ऑटोरिक्शा चला रहा था।
महिला ने मंगलवार को अपना काम खत्म करने के बाद घर जाने के लिए बबलू का ऑटोरिक्शा किराए पर लिया था।
कथित तौर पर आरोपी ने रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास एक सुनसान इलाके में वाहन पार्किं ग के बाद इस वारदात को अंजाम दिया।
अरोपों का खंडन करते हुए आरोपी ने कहा कि महिला द्वारा पैसे देने से इंकार करने के बाद उसे फंसाया गया है उन्होंने शराब और सिगरेट के लिए मांग की थी।
पुलिस के सहायक आयुक्त हवा सिंह ने आईएएनएस से कहा, “हमने पीड़िता की चिकित्सा जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हमारी जांच जारी है।”
dharmpath.com dharmpath