गुड़गांव में आत्महत्या की कोशिश करने वाला गिरफ्तार

गुड़गांव, 5 नवंबर (आईएएनएस)। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की।

पुलिस ने शनिवार को कहा कि दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर भोरा कलां गांव के चैनपुरा प्रेम नगर कॉलोनी के निवासी भीम सिंह (33) को गुड़गांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के बड़े भाई राकेश कुमार की शिकायत पर बिलासपुर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 309 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारी अरुण कुमार ने आईएएनएस को बताया कि सिंह का अपने भाइयों के साथ कुछ वित्तीय विवाद था। परिवार के सदस्यों के साथ बहस के बाद, उसने आत्महत्या की कोशिश की।

सिंह को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे अदालत के निर्देश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493