गुड़गांव में जलभराव से दिल्ली-जयपुर मार्ग बाधित

गुड़गांव, 29 जुलाई (आईएएनएस)। गुड़गांव के हीरो होंडा चौक पर भारी बारिश के बाद जलभराव से सैकड़ों यात्री दिल्ली-जयपुर मार्ग पर फंसे रहे।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जलभराव की वजह से एनएच8 बाधित है जिस वजह से राजस्थान और महाराष्ट्र जाने वाले लोग गुरुवार रात सड़कों और राजमार्गो पर फंसे रहे।

गौरतलब है कि शुक्रवार को तड़के एक बजे से पानी का स्तर बढ़ना शुरू हो गया। इससे डरे और फंसे हुए लोगों ने वहां से निकलने के लिए दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे का डिवाइडर उखाड़ा।

अधिकारियों का कहना है कि यातायात को बहाल करने में कुछ और घंटों का समय लगेगा।

लोगों ने इस स्थिति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गुड़गांव में शुक्रवार को भी यातायात की स्थिति गंभीर रहने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493