चंडीगढ़, 11 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुड़गांव में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा सरकार 7000 हजार करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट ग्रिड परियोजन लागू कर रही है। यह जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को दी।
इस सिलसिले में खट्टर ने केंद्रीय उर्जा मंत्री पीयूष गोयल से सोमवार को मुलाकात की। उन्होंने कहा कि गुड़गांव शहर की वर्तमान और भावी आवश्यकताओं के मद्देनजर यह परियोजना शुरू की गई है।
खट्टर ने कहा, “यह परियोजना जेनरेटरों के माध्यम से डीजल के उपभोग के चलन को खत्म कर देगी। यह न केवल पर्यावरण संरक्षण में लाभदायक साबित होगी, बल्कि बिजली आपूर्ति में बिल्डरों और उपनिवेशवादियों (कॉलोनाइजरों) की भूमिका भी समाप्त कर देगी।”
गोयल ने कहा कि यह परियोजना देश में बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।
dharmpath.com dharmpath