गुड़गांव में प्रशंसकों से मिलेंगे सलमान

गुड़गांव, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। सलमान खान के प्रशंसकों के पास बॉलीवुड के ‘दबंग’ से मिलने का बेहतरीन मौका है। दरअसल, सलमान खान यहां मिलेनियम शहर के एक मॉल में शनिवार को अपनी आगामी फिल्म ‘हीरो’ के प्रचार के लिए आ रहे हैं।

सुपस्टार के साथ ‘हीरो’ की जोड़ी सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी भी होंगे। फिल्म की पूरी टीम एम्बिएंस मॉल का दौरा करेगी।

सलमान खान ने न सिर्फ फिल्म बनाई है बल्कि उन्होंने फिल्म का गीत भी गुनगुनाया है।

निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हीरो’ 11 सितंबर को प्रदर्शित होगी। यह 1983 में इसी नाम से सुभाष घई द्वारा निर्देशित फिल्म की रीमेक है। मूल फिल्म में जैकी श्राफ और मीनाक्षी शेषाद्रि ने अभिनय किया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493