छोटे पर्दे पर दिखेगा जन्माष्टमी का रंग

नई दिल्ली, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। पूरा देश जहां जन्माष्टमी त्योहार धूमधाम से मनाने के लिए तैयार है। वहीं हिंदी टेलीविजन शो में भी इसकी झलकियां देखने को मिलेंगी। शो में दही हांडी और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का सीक्वेंस दिखाया जाएगा। जन्माष्टमी शनिवार को है।

जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण के जन्म पर हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है।

हिंदी के कई टेलीविजन चैनल ट्विस्ट के साथ इसका जश्न मनाएंगे।

एक बयान के मुताबिक, जी टीवी अपने शो ‘नीली छतरी वाले’ में जश्न का आयोजन करेगा, जिसके लिए उन्होंने ‘झांकी’ सजाई है और शो में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा, जिसमें बच्चे कृष्ण और उनके माता-पिता देवकी और यशोदा जैसे परिधान पहनेंगे।

कलर्स चैनल दही हांडी के साथ जश्न मनाएगा। इसके साथ ही उसने ‘ससुराल सिमर का’, ‘उड़ान’ और ‘स्वारागिनी-जोड़ें रिश्तों के सुर’ सीरियलों में रहस्य और ड्रामा शामिल किया है।

बिग मैजिक चैनल पर भगवान कृष्णा का जन्मोत्सव टेलीविजन शो ‘हाजिर जवाबी बीरबल’ में भी दिखाया जाएगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493