बंद कॉकपिट के पक्षधर हैं शीर्ष एफ-1 चालक

मोंजा (इटली), 4 सितम्बर (आईएएनएस)। लेविस हेमिल्टन, फर्नाडो अलोंसो और जेनसन बटन जैसे शीर्ष फार्मूला वन चालक ट्रैक पर सुरक्षा के लिए बंद कॉकपिट के पक्षधर हैं।

इस सम्बंध में शोध काफी समय से जारी था लेकिन अगस्त में इंडीकार चालक जस्टिन विल्सन की मौत के बाद अब इसे लागू करने पर गम्भीरता से विचार हो रहा है।

हेमिल्टन ने कहा कि बंद कॉकपिट भविष्य की चीज है और जिस तरह से ट्रैक पर चालकों की मौत हो रही है, उसे देखते हुए इसे लागू किया जाना अनिवार्य हो गया है।

मैक्लॉरेन टीम के चालक अलोंसो ने कहा कि अगर एक बंद कॉकपिट एक जान बचाता है तो फिर इसे लागू करना समझदारी होगा।

विल्सन से पहले एफ-1 चालक जूल्य बियांकी की जुलाई में मौत हो गई थी। वह नौ महीने कोमा में रहे थे।

मैक्लॉरेन टीम के एक अन्य चालक बटन ने कहा कि बीते कुछ सालों में ट्रैक पर दुर्घटनाएं बढ़ी हैं और इसे देखते हुए इस शानदार खेल में शामिल लोगों को बचाए जाने का प्रयास होना ही चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493