गुड़गांव में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 1 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। गुड़गांव में एक पार्टी से लौटते वक्त दिल्ली की एक युवती से उसके दो दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, घटना सात-आठ अगस्त रात की है।

युवती की उम्र 30 साल के आसपास बताई गई है।

उसने पुलिस को बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ गुड़गांव में एक पार्टी में गई थी। दिल्ली लौटते समय दोस्तों ने उसके साथ छेड़-छाड़ शुरू कर दी और जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसे चलती कार से धक्का दे दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गईं।

इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म हुआ और दिल्ली-गुड़गांव मार्ग पर उसे छोड़ दिया गया।

हालांकि आरोपी वापस आए और उसे दिल्ली में एक निजी अस्पताल ले गए। उसके बाद उन्होंने सोमवार तड़के चार बजे उसे दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर स्थित उसके घर छोड़ा।

उन्होंने घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर बुरे परिणाम की धमकी भी युवती को दी।

युवती ने हालांकि सोमवार शाम पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा अभी फरार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493