गुड़गांव में हत्या के आरोप में महिला हिरासत में

गुड़गांव, 19 अगस्त (आईएएनएस)। गुड़गांव पुलिस ने जीवन बीमा में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत एक 38 वर्षीय व्यक्ति की कथित रूप से हत्या करने के आरोप में शुक्रवार को एक महिला को हिरासत में ले लिया, जबकि उसका सह-आरोपी फरार है।

आरोपी की पहचान प्रिया (20) के रूप में हुई है। वह दिल्ली के एक एनजीओ में काम करती है।

पुलिस ने बताया कि मृतक नीरज पांडे सरकार द्वारा संचालित एक जीवन बीमा कंपनी में अकाउंटेंट था।

प्रिया ने गुरुवार देर रात पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर कहा कि उसने एक व्यक्ति को काबू में कर लिया है, जिसने उससे दुष्कर्म की कोशिश की।

पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,”पांडे डीएलएफ फेज 3 के यू ब्लॉक क्षेत्र में एक अपार्टमेंट में मृत पाया गया। उसके शरीर पर धारदार हथियार से किए गए घाव के निशान थे।”

नीरज के भाई नितिन पांडे का कहना है कि हत्या एनजीओ ऑपरेटर अरुण सरकार और प्रिया द्वारा की गई है।

अधिकारी ने बताया, “हमने डीएलएफ फेज 2 थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302(हत्या) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।”

उन्होंने कहा, “हम प्रिया से पूछताछ कर रहे हैं जबकि अन्य आरोपी सरकार फरार है।”

उन्होंने कहा, “पीड़ित और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे। कथित दुष्कर्म सहित हम अन्य विवरणों की जांच कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493