गुड़गांव में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

गुड़गांव, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अज्ञात लोगों द्वारा यहां एक सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सात वर्षीय बच्ची सुशांत लोक पुलिस थाने के तहत आने वाले शहरी इलाके की झुग्गी-बस्ती में रहती है।

बच्ची शुक्रवार रात अचानक गायब हो गई। उसे बाद में पास के इलाके में दयनीय अवस्था में पाया गया।

सुशांत लोक पुलिस थाने के प्रभारी, गौरव फोगट ने आईएएनएस को बताया, “उसे गुड़गांव के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने के बाद उसे तुरंत दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।”

पीड़ित बच्ची के माता-पिता पास के इलाके में स्थित घरों में काम करते हैं।

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें बाल यौन अपराध निवारण (पोस्को) अधिनियम भी शामिल है।

पुलिस ने कहा कि इस घटना की जांच की जा रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493