गुड़गांव : यातायात नियम तोड़ने वालों से वसूला गया 1.31 करोड़ रुपये

गुड़गांव, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी से सटे हरियाणा के गुड़गांव में यातायात पुलिस ने एक महीने में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 53,545 लोगों से 1.31 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह जुर्माना 17 अगस्त से 16 सितंबर के बीच यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों से वसूला गया।

प्रतिदिन औसतन 4.36 लाख रुपये का जुर्माना एकत्रित किया गया।

जिले का पुलिस प्रमुख पद ग्रहण करने के बाद संदीप खिरवार ने गुड़गांव में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ 17 अगस्त को एक विशेष अभियान शुरू किया।

इस दौरान पुलिस ने गलत जगह खड़े 2,787 वाहनों, गलत दिशा में खड़े किए गए 5,604 वाहनों और गलत दिशा में वाहन चलाने पर 2,974 वाहनों के चालकों से जुर्माना वसूला गया।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान 3,307 वाहन जब्त किए गए, जिसमें 2,617 ऑटो रिक्शा और 690 अन्य वाहन शामिल थे।

पुलिस के अनुसार, यह अभियान एम. जी. रोड, साइबर सिटी, हुडा सिटी सेंटर, एम. जी. रोड मेट्रो स्टेशन, सोहना रोड, पुरानी दिल्ली रोड और उद्योग मार्ग जैसे व्यस्ततम मार्गो पर चलाया गया।

इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए सातों दिन चौबीसों घंटे काम करने वाला एक चालान ब्रांच स्थापित की गई।

पुलिस ने बताया कि इस अभियान की नगारिकों ने भी सराहना की है और इसे भविष्य में दोबारा शुरू किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493