गुड़गांव : 2 भाइयों की पीट-पीट कर हत्या

गुड़गांव, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। हरियाणा के गुड़गांव शहर में एक परिवार के लोगों ने पड़ोसी परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में उस परिवार के दो भाइयों की मौत हो गई और उसी परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि विकास नगर इलाके में शुक्रवार रात एक परिवार के पांच सदस्यों ने पड़ोस के एक परिवार पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिसके कारण अजय कुमार और विजय कुमार की मौत हो गई। दोनों की उम्र लगभग 20 से 22 साल थी।

मृत भाइयों की मां लांगश्री, बड़े भाई धर्मेद्र कुमार और छोटे भाई राज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त हवा सिंह ने आईएएनएस को बताया, “पीड़ित परिवार घर का निर्माण करा रहा था और मिट्टी लदे एक ट्रैक्टर से आरोपी परिवार के घर के बाहर की छत का एक हिस्सा टूट गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में गरमागर्म बहस हो गई और उसके बाद पीड़ितों पर हमला किया गया।”

पुलिस ने हत्या, हत्या का प्रयास से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सिंह ने कहा, “हम छापे मार रहे हैं और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।”

पीड़ितों के शव पोस्टमार्टम बाद उनके रिश्तेदारों को सौंप दिए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493