गुनीत मोंगा की ‘शट अप’ बोलने की आजादी पर आधारित

मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। ‘द लंचबॉक्स’, ‘मसान’ और ‘हरामखोर’ जैसी विषय आधारित फिल्मों पर काम कर चुकीं फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा लघु फिल्म ‘शट अप’ का निर्माण कर रही हैं। यह फिल्म आम लोगों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर आधारित है।

गुनीत ने कहा, “यह समय है साथ आकर बोलने का है। अपनी आवाज बुलंद करने की जरूरत है। फिल्म निर्माता के रूप में हमारी जिम्मेदारी है कि हम ऐसे समय में जी रहे हैं, जहां विकल्प हैं। हम में से प्रत्येक व्यक्ति परिवर्तन ला सकता है।”

आशुतोष पाठक द्वारा निर्देशित फिल्म आम व्यक्ति के जीवन पर आधारित है, जो शांत प्रदर्शन में खुद को तलाश रहे हैं।

पाठक ने कहा कि लगता है कि भारतीय भूल गए हैं कि रचनात्मक बातों पर बहस कैसे होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493