लखनऊ, 8 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पास काकोरी इलाके में मंगलवार को छिपे आईएसआईएस के एक आतंकवादी के साथ मध्य प्रदेश पुलिस (मप्र) व उप्र एटीएस की मुठभेड़ हुई। देर रात तक चली मुठभेड़ में आखिरकार आतंकी सैफुल्लाह को मार गिराया गया।
एटीएस के आईजी असीम अरुण ने बताया कि घर में छिपे आतंकी को मार दिया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि उज्जैन यात्री रेलगाड़ी में मंगलवार सुबह हुए धमाके में एमपी पुलिस ने होशंगाबाद के पिपरिया से तीन संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ा था। इनसे मिली जानकारी यूपी पुलिस से साझा की गई। इस आधार पर कानपुर से आईएस के दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया।
इनकी सूचना पर एटीएस ने लखनऊ के काकोरी स्थित हाजी कॉलोनी में घेराबंदी की गई।
आतंकवादी ने खुद को चारों तरफ से घिरता देख एक कमरे में बंद कर लिया। इस बीच दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी होती रही। आतंकवादी को जिंदा पकड़ने के लिए एटीएस ने अपना अभियान लंबा खींचा लेकिन अंत में उसे मुठभेड़ में मार गिराया गया।
dharmpath.com dharmpath