गुरदासपुर उपचुनाव : कांग्रेस जीत की ओर बढ़ रही (लीड-2)

गुरदासपुर, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस गुरदासपुर लोकसभा सीटों के उपचुनाव में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। रविवार को जारी मतगणना के 10 चरणों के बाद कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने प्रतिद्वंद्वी स्वर्ण सलारिया से 94,000 से भी अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गुरदासपुर, चंडीगढ़ और अन्य स्थानों में पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर पहले ही जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

इस सीट पर 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत हुई थी। इस सीट पर चार बार सांसद रहे विनोद खन्ना के अप्रैल में निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी।

इस सीट के लिए 11 अक्टूबर को मतदान हुआ था।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष जाखड़ मतगणना के शुरुआती चरणों से ही बढ़त बनाए हुए हैं। वह भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वी स्वर्ण सलारिया से आगे चल रहे हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मेजर जनरल सुरेश कुमार खजुरिया (सेवानिवृत्त) तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

हालिया विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर सत्ता में आई कांग्रेस पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाते हुए खजुरिया मतगणना केंद्र छोड़कर चले गए।

वोटों की गिनती गुरदासपुर और पठानकोट शहरों में बने केंद्रों में की जा रही है। उपचुनाव में भाग लेने वाले 11 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला रविवार दोपहर तक तय हो जाएगा।

लगभग 15.22 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से करीब 56 प्रतिशत ने इस चुनाव में अपना मताधिकार का प्रयोग किया था, हालांकि 2014 के आम चुनावों में हुए 70 प्रतिशत मतदान के मुकाबले इस बार काफी कम मतदान हुआ।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493