मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। हालिया फिल्म ‘लाली की शादी में लड्डू दीवाना’ में नजर आने वाले अभिनेता गुरमीत चौधरी को एक इंडोनेशियाई टीवी शो में काम करने का प्रस्ताव मिला है। अभिनेता ने कहा कि इस प्रस्ताव से वह हैरान रह गए।

गुरमीत ने अपने बयान में कहा, “यह सुखद आश्चर्य के रूप में सामने आया। हाल ही में शो के निर्माता मुझसे मिलने के लिए भारत आए और मुझे शो की कहानी सुनाई। वे इसे वहां (इंडोनेशिया में) बनाने की योजना बना रहे हैं। मुझे यह विचार पसंद आया और जल्द ही इस शो को करने के बारे में फैसला लूंगा।”
हाल ही में अभिनेता का शो ‘गीत-हुई सबसे पराई’ इंडोनेशिया में इंडोनेशियाई भाषा में रिलीज हुआ और इसे वहां के लोगों ने खूब पसंद किया है। गुरमीत ने फिल्म ‘खामोशियां’ में भी काम किया है।
सूत्रों के अनुसार, गुरमीत को यह प्रस्ताव पसंद आया है और वह शो करने पर विचार कर रहे हैं। शो से संबंधित बातों को अंतिम रूप से तय करने के लिए मई में वह इंडोनेशिया जा सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath