स्किल इंडिया मना रहा चम्पारन सत्याग्रह की शताब्दी का जश्न

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के तत्वावधान में स्किल इण्डिया 13 से 19 अप्रैल के बीच बिहार के मोतीहारी में चंपारण सत्याग्रह आंदोलन के 100 साल का जश्न मना रहा है।

इस अप्रैल में चंपारण सत्याग्रह ने 100 साल पूरे किए हैं, इसी के मद्देनजर स्किल इण्डिया उस स्थान पर कई गतिविधियों का आयोजन कर रहा है, जहां गांधी जी ने सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की और भारत के भाग्य को बदल डाला।

भारत सरकार में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री राजीव प्रताप रूडी (स्वतन्त्र प्रभार) ने कहा, “चूंकि हम चंपारण सत्याग्रह के 100 सालों का जश्न मना रहे हैं, हम हमारे युवाओं को कौशल प्रदान करके उन्हें गरीबी एवं बेरोजगारी से आजादी दिलाने के अपने मिशन की दिशा में प्रयासरत हैं। युवाओं की क्षमता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, जो हमारी अर्थव्यवस्था को विकास की दिशा में ले जा सकती है। स्किल इण्डिया में हमने ‘भारत के निर्माताओं’ को तैयार करने का लक्ष्य तय किया है, जो हमें हमारे प्रधानमंत्री जी के ²ष्टिकोण ‘नव भारत’ को साकार रूप देने में मदद करेंगे।”

इस सात दिवसीय कार्यक्रम के दौरान स्किल इण्डिया ‘जिला स्कूल, मोतीहारी’ के स्थानीय युवाओं के सशक्तीकरण के लिए कई गतिविधियों का आयोजन करेगा। स्किल इण्डिया प्रदर्शनी युवाओं को 10 क्षेत्रों (ऑटोमोटिव, कृषि, ब्यूटी एवं वैलनैस, फर्नीचर और फिटिंग, टेक्सटाईल्स, निर्माण/ कन्सट्रक्शन, रीटेल, जेम एण्ड ज्वैलरी, हेल्थकेयर एवं घरेलू कार्य) में प्रशिक्षण एवं प्लेसमेन्ट सम्बन्धी जानकारी प्रदान करेगी। इस प्रदर्शनी के तहत कई इन्टरैक्टिव फीचर्स भी शामिल हैं, जैसे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बूथ, स्किलफी बूथ और कौशल का लाईव डेमो आदि।

इसके अलावा 13 से 18 अप्रैल के बीच एनएसडीसी प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत ‘रिकॉग्निशनन ऑफ प्रायर लनिर्ंग’ के लिए 8 जॉब रोल्स में 1275 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण एवं प्रमाणपत्र देगा। एनएसडीसी कई क्षेत्रों जैसे फर्नीचर और फिटिंग, कृषि, स्वास्थ्यसेवा, घरेलू कार्य, ब्यूटी एवं वैलनैस, ऑटोमोटिव, निर्माण, जैम एवं ज्वैलरी, टेक्सटाईल और रीटेल आदि में कौशल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करेगा।

साथ ही 18 एवं 19 अप्रैल, 2017 को एक रोजगार मेले का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें 20 से ज्यादा कम्पनियां हिस्सा लेंगी तथा क्षेत्र से कुशल मैनपावर की भर्ती करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493