गुरुगोविंद सिंह के प्रकाशेत्सव पर पंजाब के राज्यपाल ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़, 4 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बडनोर ने बुधवार को सिखों के 10वें गुरु गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने एक संदेश में लोगों से गुरु के आदर्शो और लक्ष्यों के प्रति खुद को पुन: समर्पित करने और मानवता तथा धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों पर आधारित एक सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण के लिए काम करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह एक संत-सिपाही और सत्य, धर्म तथा विश्व बंधुत्व के प्रतीक थे।

राज्यपाल ने कहा, “वह एक महान योद्धा थे और उन्होंने सामाजिक अन्याय तथा उस समय के निरंकुश शासकों के खिलाफ धर्मयुद्ध छेड़ा था। मानवीय और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह ने अपने चार बेटों, पिता और माता की कुर्बानी दी थी जो मानव जाति के इतिहास में दुर्लभ है।”

बडनोर ने कहा कि गुरु की शिक्षा और दर्शन खास तौर पर आज की जटिल और भौतिकवादी दुनिया में प्रासंगिक है।

गुरु के 350वें प्रकाशोत्सव पर मुख्य समारोह का आयोजन उनके जन्मस्थान बिहार की राजधानी पटना में हो रहा है।

इस अवसर पर राजनीतिक नेताओं समेत हजारों सिख श्रद्धालु पटना पहुंचे हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493