गुरुग्राम : किरायेदार को चौथी मंजिल से धक्का दिया, मौत

गुरुग्राम, 6 जुलाई (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में उत्तराखंड निवासी एक किरायेदार को पेईंग गेस्ट हाउस से कथित तौर पर मकान मालिक और अन्य लोगों ने चौथी मंजिल से धक्का दे दिया। नीचे गिरने से किराएदार की मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वाले का नाम रमेश सिंह बिष्ट (21) था और वह डीएलएफ फेज 2 के यू ब्लॉक में रहता था।

पानी और बिजली नहीं होने को लेकर बुधवार देर रात बिष्ट तथा अन्य किरायेदारों ने विरोध जताया था।

पुलिस ने कहा कि मकान मालिक सतबीर सिंह और उसके दो बेटे आठ से 10 लोगों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और बिष्ट को कथित तौर पर इमारत की चौथी मंजिल से नीचे धक्का दे दिया।

बिष्ट को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सतबीर सिंह तथा अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यह सभी फरार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493