गुरुग्राम के स्वच्छ सर्वेक्षण को समर्थन देंगे कार्टूनिस्ट गुरेरा

गुरुग्राम, 30 जनवरी (आईएएनएस)। गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) ने मंगलवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के लिए कार्टूनिस्ट शेखर गुरेरा को अपना आधिकारिक कार्टूनिस्ट (कार्टूनों के लिए ब्रांड एंबेस्डर) नियुक्त किया। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

इस नियुक्ति के बाद गुरेरा स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं पर कार्टून की एक श्रंखला बनाकर अपना योगदान देंगे।

इसका मकसद कार्टून के अनूठे माध्यम से सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता अभ्यास का पालन करने के लिए लोगों को संवेदनशील बनाना है।

इसके अतिरिक्त, कार्टून लोगों से अपने सुझावों के साथ जारी स्वच्छ सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी के लिए भी अपील करेगा, ताकि इस प्रकार से शहर की रैंकिंग में योगदान दिया जा सके।

इस मौके पर गुरुग्राम में स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी और संयुक्त आयुक्त अनु श्योकंद ने कहा, “गुरेरा को नियुक्त कर एमसीजी काफी खुश है। गुरुग्राम के विख्यात नागरिक के रूप में, लोगों को संवेदनशील बनाने के हमारे प्रयासों को समर्थन देने के लिए मैं उनकी सराहना करती हूं।”

गुरेरा ने कहा, “मैं एमसीजी को समर्थन देने के लिए खुश हूं। कार्टून के पास लोगों को प्रेरित करने का एक अनूठा तरीका है और इसका दर्शकों पर एक गहरा असर पड़ता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493