गुरुग्राम के हुडा मैदान में नमाज की इजाजत नहीं

गुरुग्राम, 4 मई (आईएएनएस)। पुलिस ने जुमे की नमाज अदा करने आए कई मुस्लिमों को यहां के हुडा मैदान से वापस लौटा दिया। मुस्लिम भी बिना कोई समस्या उत्पन्न किए वापस चले गए।

सहायक पुलिस आयुक्त अनिल यादव की अगुवाई में 40 पुलिसकर्मियों की टीम को वजीराबाद क्षेत्र के मैदान में तैनात किया गया था। इनलोगों ने मुस्लिमों को यहां से जाने और मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए कहा।

स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति को आश्वस्त किया था कि बिना प्रशासन की अनुमति के मैदान में ‘नमाज’ का आयोजन नहीं होगा।

यह विवाद दो हफ्ते पहले तब पैदा हुआ था जब कुछ स्थानीय लोगों ने यहां नमाज का विरोध किया था और आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने नमाज पढ़ने के दौरान यहां ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ और ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

पिछले हफ्ते गुरुवार को सेक्टर 53 के मैदान में नमाज में व्यवधान उत्पन्न करने और धमकाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

शिकायतकर्ता वाजिद खान और नेहरू वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हाजिद शहजाद खान की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया था।

सिविल न्यायाधीश नीतिका भारद्वाज ने रविवार को तकनीकी आधार पर छह आरोपियों को बरी कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493