गुरुग्राम में इमारत ढही, 20 लोगों के फंसे होने की आशंका

गुरुग्राम, 24 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें 20 लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, 24 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें 20 लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना उल्लावास गांव में हुई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “यह इमारत दयाराम नाम के एक शख्स की है, इसमें करीब 20 लोग किराए पर रहते थे जिनमें ज्यादातर आसपास के सेक्टरों में काम करने वाले सुरक्षा गार्ड हैं।”

अधिकारी ने कहा कि चौथी मंजिल के कुछ हिस्से को छोड़कर इमारत करीब पूरी तैयार थी।

अधिकारी ने आगे कहा, “राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), अपने नजदीकी बेस कैंप से यहां पहुंच गए हैं और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) से भी मदद मांगी गई है।”

आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों ने कहा कि इमारत अनधिकृत थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493