गुरुग्राम में इमारत ढही, 7 लोगों के फंसे होने की आशंका (लीड-1)

गुरुग्राम, 24 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार सुबह एक निमार्णाधीन चार मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें सात लोगों के फंसे होने की आशंका है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने यह जानकारी दी। बचाव अभियान जारी है।

गुरुग्राम, 24 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार सुबह एक निमार्णाधीन चार मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें सात लोगों के फंसे होने की आशंका है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने यह जानकारी दी। बचाव अभियान जारी है।

यह घटना उल्लावास गांव में हुई। अग्निशमन विभाग को तड़के 5.15 बजे फोन आया।

अधिकारी ने कहा, “राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), अपने नजदीकी बेस कैंप से घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। दमकल विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है।”

अधिकारी ने आगे कहा, “राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) से भी मदद मांगी गई है।”

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशम सिंह ने कहा, “बचाव दल को कंक्रीट, लोहे की ग्रिल और मलबे को हटाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सात लोगों के फंसे होने की आशंका है। सभी मजदूर हैं।”

सिंह ने कहा, “इमारत पहले तीन मंजिला थी। चौथी मंजिल के लिए बुधवार को एक और कंक्रीट की छत रखी गई थी, जो पहले ढही और फिर फौरन ही पूरी इमारत के ढहने का कारण बनी।”

गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकन ने कहा, “अभी तक किसी को नहीं बचाया गया है क्योंकि बचाव टीम अभी भी फंसे हुए लोगों को ढूंढ रही है। वे अभी भी मलबे और लोहे के ग्रिल को हटा रहे हैं। प्रयास जारी है।”

बोकन ने कहा, “इमारत उल्लावास गांव के रहने वाले एक शख्स की है, जो 125 वर्ग गज जमीन पर बनी थी। पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं।”

पुलिस से अपुष्ट चश्मदीद गवाहों ने पहले 20 लोगों के फंसने की आशंका जताई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493