गुरुग्राम में एक ही परिवार के 4 सदस्य मृत पाए गए

गुरुग्राम, 1 जुलाई (आईएएनएस)। यहां एक घर के अंदर एक ही परिवार के चार सदस्य मृत पाए गए। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

यह हादसा बुराड़ी सामूहिक आत्महत्या कांड के ठीक एक साल बाद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर 49 के इस घटना की जानकारी उन्हें पड़ोसियों से मिली।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “एक टीम मौके पर पहुंची और घर को तोड़कर चारों शव बरामद किए। प्रारंभिक जांच के आधार पर संदेह है कि एक रासायनिक कारखाने में कार्यरत प्रकाश सिंह पर ने परिवार को मारकर खुद को खत्म कर लिया।”

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, सिंह हैदराबाद में एक रासायनिक फैक्ट्री में काम करते थे और उनकी पत्नी एक प्राइवेट स्कूल चलाती थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493