गुरुग्राम, 14 जनवरी (आईएएनएस)। एक ही परिवार के चार बच्चों की शनिवार सुबह जिंदा जलने से मौत हो गई।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
पांच से 14 साल की आयु के बीच के दो लड़कियां और दो लड़के तब जिंदा जल गए, जब वे झोपड़ी में सो रहे थे और उसमें आग लग गई।
परिवार दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के पास मोहम्मदपुर गांव के खेत में झोपड़ी बनाकर रह रहा था।
आग लगने के कारणों का तुरंत पता नहीं चल पाया है।
dharmpath.com dharmpath