गुरुग्राम में बैंक लुटेरों को दबोचने वाली महिलाओं का सम्मान

गुरुग्राम, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। गुरुग्राम पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने बुधवार को उन दो महिलाओं को सम्मानित और पुरस्कृत किया, जिन्होंने सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक के एक मनी ट्रॉन्सफर सेंटर में लूट के लिए आए दो बदमाशों से बहादुरी से लड़ा था।

गुरुग्राम पुलिस ने मंगलवार को सीसीटीवी फूटेज जारी किए, जिसमें दो महिलाएं हथियारबंद लोगों से लड़ते हुए दिख रही हैं। महिलाओं की इस बहादुरी से बैंक में डकैती की घटना होने से बच गई।

बादशाहपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मनी ट्रांसफर शाखा की कर्मचारी विमला देवी (45) और पूनम (28) ने बैंक लूटने आए दीपक (21) और मोहित (21) की कोशिश नाकाम कर दी।

पुलिस आयुक्त ने दोनों महिलाओं को पांच-पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया और उन्हें साहस और बुद्धिमत्ता के लिए प्रशंसा पत्र दिया।

फूटेज में दिख रहा है कि चोर बैंक में सोमवार दोपहर दाखिल हुए और उन्होंने बैंग से पिस्तौल निकाली। उन्होंने विमला और पूनम को बंदूक की नोक पर लेने की कोशिश की।

घटना के समय महिलाएं बैंक की शाखा में अकेली थीं। उन्होंने समर्पण करने के बजाय पिस्तौल छीन ली और अलार्म बजा दिया।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को एक अदालत ने हमलावरों को दो दिन पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493