गुरुग्राम में 4 बच्चे जिंदा खाक (लीड-1)

गुरुग्राम, 14 जनवरी (आईएएनएस)। शनिवार सुबह यहां एक घर में आग लगने के कारण एक ही परिवार के चार बच्चे जिंदा जलकर खाक हो गए, जबकि उनके माता-पिता घायल हो गए हैं।

पुलिस ने कहा कि दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के पास मोहम्मदपुर गांव में एक खेत में बने घर में आग लग गई, जिसमें कुसुम (14), कंचन (10), रोहित (6) और मोहित (5) की जलकर मौत हो गई, जबकि सूरजवती देवी और कृपाल सिंह घायल हो गए।

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रहने वाले सिंह अनुबंध के आधार पर पास में स्थित चार एकड़ जमीन पर खेती करते हैं।

पीड़ित के एक रिश्तेदार ने आईएएनएस को बताया कि नाजुक हालत होने के कारण सिंह को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है।

आग लगने के कारणों का तुरंत पता नहीं चल पाया है।

मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493