गुरुग्राम में 50 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने वंदे मातरम गाया

गुरुग्राम, 31 जनवरी (आईएएनएस)। गुरुग्राम और आसपास के इलाकों के 400 स्कूलों के करीब 51,000 विद्यार्थियों ने मंगलवार को इतिहास रचते हुए एक सुर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाया। इसका आयोजन यहां ताऊ देवी लाल स्टेडियम में किया गया।

हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘वायस ऑफ यूनिटी’ में इसे गाया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि थे।

यह कार्यक्रम दो से पांच फरवरी तक होने वाले चार दिवसीय हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला की प्रस्तावना की तौर पर किया गया। इसका आयोजन गुरुग्राम के लेजर वैली ग्राउंड में किया जाएगा।

इस दौरान छात्रों ने बॉलीवुड गायक पलाश सेन और उनके बैंड यूफोरिया द्वारा गाए गाने पर नृत्य भी किया।

इस कार्यक्रम की शुरुआत मंत्र उच्चारण के साथ हुई। इसमें राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डाला गया। मुख्यमंत्री खट्टर ने लोगों से हमेशा देश की भलाई के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493