गुरुग्राम : सेक्स रैकेट में 2 विदेशी महिलाओं सहित 7 गिरफ्तार

गुरुग्राम, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। हरियाणा पुलिस ने रविवार को कहा कि यहां स्थित एक स्पा से सेक्स रैकेट चलाने के लिए एक व्यक्ति व छह महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। महिलाओं में दो विदेशी हैं।

पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद शनिवार रात सेक्टर-53 के गोल्फ कोर्स रोड स्थित सेंटर प्लाजा मॉल में औवा थाई स्पा पर छापा मारा।

पुलिस अधिकारी रविंद्र कुमार ने आईएएनएस से कहा कि आरोपियों में एक थाईलैंड की और दूसरी केन्या की महिला शामिल है। इन पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इससे पहले भी गुरुग्राम में इस तरह के रैकेटों का भंडाफोड़ हो चुका है।

पुलिस ने इससे पहले 29 जून को शापिंग मॉल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था और 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया था। उनकी आयु 20 से 25 वर्ष के बीच थी।

इसी तरह जनवरी में डीएलएफ 2 इलाके में तथा एक अन्य शापिंग मॉल से 14 महिलाओं और चार पुरुषों को इसी तरह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493