गुरुग्राम : 2 बच्चों की मां नाबालिग संग फरार

गुरुग्राम, 14 मई (आईएएनएस)। गुरुग्राम में एक 26 वर्षीय महिला कथित रूप से एक 15 साल के लड़के के साथ घर से भाग गई। पुलिस ने सोमवार को कहा कि महिला दो बच्चों की मां है। दोनों एक टेंट हाउस में काम करते थे और एक ही कॉलोनी में रहते भी थे।

महिला अपने पति और एक चार साल के बेटे और ढाई साल की बेटी के साथ यहां शीतला कॉलोनी में रहती थी। वह 12 अप्रैल से लापता बताई जा रही है।

पुलिस ने सेक्टर पांच पुलिस थाने में भारतीय दंड सहिता (आईपीसी) की धारा 346 के तहत दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है।

महिला के पति धर्मराज ने अपनी शिकायत में कहा है, “वह शहर के एक टेंट हाउस में काम करती थी और वहीं से लापता है।”

कृष्णा कॉलोनी निवासी बबलू यादव ने अपनी शिकायत में कहा है, “मेरा नाबालिग भतीजा, जो उसी टेंट हाउस में काम करता था, 22 अप्रैल से लापता है। वह भी शीतला कॉलोनी में रहता था।”

जांच अधिकारी वेदपाल ने आईएएनएस को बताया, “अपने कार्यालय से महिला और युवक के लापता होने के बीच में 10 दिनों का अंतराल है। यह पुलिस और परिवार के सदस्यों को गुमराह करने के लिए हो सकता है।”

टेंट हाउस के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि दोनों कई महीनों से एक साथ काम कर रहे थे और दोनों के बीच काफी बनती भी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493