गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर गुरुद्वारों में उमड़े श्रद्धालु

चंडीगढ़, 16 जनवरी (आईएएनएस)। सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह की 349वीं जयंती पर शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गुरुद्वारों में उमड़ी। ठंड के बावजूद लोगों में उत्साह देखा गया।

अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के नाम से मशहूर सिखों के पवित्र धर्म स्थल ‘हरमंदिर साहिब’ में हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे।

पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के गुरुद्वारों में भी भक्तों का बड़ी संख्या देखी जा सकती है। इस क्षेत्र में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 10 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

पंजाब सरकार पहले ही जनवरी 2017 में गुरु गोविंद सिंह की 350 वीं जयंती धूमधाम से मनाने की योजनाओं पर काम कर रही है।

बिहार की राजधानी पटना में अगले साल मुख्य समारोह का आयोजन होगा, जो सिखों के 10वें गुरु का जन्मस्थान है।

पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी, “राज्य मंत्रिमंडल ने 2017 में चार जनवरी से छह जनवरी के बीच गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती को मंजूरी दे दी है।”

गुरु गोविंद सिंह का जन्म 1666 को बिहार के पटना साहिब में हुआ था। उन्होंने 13 अप्रैल 1699 में खालसा की स्थापना की थी। उन्होंने ही गुरु ग्रंथ साहिब को सिखों का पवित्र धर्म ग्रंथ घोषित किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493