अहमदाबाद, 2 जून (आईएएनएस)। अहमदाबाद की एक विशेष सत्र अदालत ने गुरुवार को 14 साल पुराने गुलबर्ग सोसाइटी हत्याकांड में 24 लोगों को दोषी ठहराया और 36 आरोपियों को बरी कर दिया।
उल्लेखनीय है कि 2002 में गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर की गुलबर्ग हाउसिंग सोसाइटी में उत्तेजित भीड़ ने कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी सहित 69 लोगों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी थी।
dharmpath.com dharmpath