गुलशन देवैया अगले फिल्म में निभाएंगे निर्देशक की भूमिका

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। गुलशन देवैया अपनी अगली फिल्म ‘पिच्चर’ में संघर्षशील निर्देशक की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। गुलशन देवैया अपनी अगली फिल्म ‘पिच्चर’ में संघर्षशील निर्देशक की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

अभिनेता के अनुसार, इस फिल्म की कहानी वयस्क और वृद्ध दोनों को आकर्षित करेगी।

‘शैतान’ और ‘हेट स्टोरी’ जैसी फिल्मों में कर चुके देवैया को खुशी है कि उनकी आगामी फिल्म सभी वर्ग के लोग देख पाएंगे।

‘पिच्चर’ बतौर निर्देशक रोहित पाठक की पहली फिल्म है, जो एक संघर्षरत फिल्मकार और एक युवा लड़के के आपसी संबंध पर आधारित है। इसमें दोनों के बीच के अप्रत्याशित संबंधों को दिखाया गया है।

यह सपनों को साकार करने में आनेवाली मुश्किलों पर आधारित फिल्म है।

गुलशन ने कहा, “इस फिल्म में मैं एक साधारण लड़के की भूमिका में हूं, जो एक छोटे से शहर से आकर अपने बड़े सपने को पूरा करने में आई मुश्किलों को आसान करने के लिए संघर्ष करता है।”

गुलशन ने अपने बयान में कहा कि इस फिल्म में उनकी भूमिका, बाकी फिल्मों से अलग है। इस फिल्म की कहानी को स्क्रीन पर वयस्क और वृद्ध के साथ-साथ किशोर व युवा भी देख सकेंगे।

वह जल्द ही संगीतमय रोमांटिक फिल्म ‘कैबरे’ में भी नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन पूजा भट्ट ने किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493