बिहार में बोलरो पलटने से 3 बारातियों की मौत

सिवान, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में सिवान जिले के चैनपुर सहायक थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक अनियंत्रित बोलेरो के पलट जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मताबिक, जीरादेई के करहनु गांव निवासी मिथिलेश शर्मा की बारात सारण जिले के ताजपुर गई थी। शुक्रवार सुबह बोलेरो में सवार सात लोग करहनु गांव लौट रहे थे। इसी क्रम में छितौली गांव के पास बोलेरो से चालक का नियंत्रण हट गया और बोलेरो सड़क के किनारे जाकर पलट गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस दुघटना में तीन बारातियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सिवान के सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, बोलेरो को पुलिस ने जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493