गुल पनाग ने दिल्ली में अफ्रीकियों पर हमले की निंदा की

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री गुल पनाग ने हाल ही में दिल्ली में अफ्रीकी नागरिकों पर हमलों को समाज एवं देश के लिए शर्मनाक बताया।

हैदराबाद में 25 मई को नाइजीरिया के एक छात्र की पार्किं ग विवाद में पिटाई कर दी गई थी, जबकि 28 मई को राष्ट्रीय राजधानी में अफ्रीकी नागरिकों पर हमले के चार अलग-अलग मामले सामने आए।

गुल पनाग ने ट्विटर के जरिये इन मामलों पर चिंता जताई। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “दिल्ली में अफ्रीकी नागरिकों पर हाल ही में हुए हमले समाज के लिए शर्मनाक हैं। साथ ही ये कानून और मशीनरी की भी अग्निपरीक्षा है।”

अभिनेत्री ने कहा, “हमें नहीं भूलना चाहिए कि संविधान निर्माताओं ने संविधान में क्या कहा है। हम ऐसी कुरीतियों से लड़ेंगे और इन्हें दूर करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493