सन फार्मा का शेयर बाय-बैक पर विचार

चेन्नई, 31 मई (आईएएनएस)। प्रमुख औषधि कंपनी सन फार्माश्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड को एकल आधार पर बीते वित्त वर्ष में 1,073.36 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है और कंपनी अपने शेयरों के बाय-बैक पर विचार कर रही है।

शेयर बाजारों में सोमवार शाम दाखिल नियामकीय सूचना में कंपनी ने कहा कि उसे वित्त वर्ष 2015-16 में 1,073.36 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जबकि एक साल पहले कंपनी को 1,474.13 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

इस दौरान कुल आय 7,831.70 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 8,133.42 करोड़ रुपये थी।

बयान के मुताबिक, कंपनी का बोर्ड 23 जून की बैठक में शेयरों के बाय-बैक प्रस्ताव पर विचार करेगा।

समेकित आधार पर आलोच्य वर्ष में कंपनी को 4,715.91 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो एक साल पहले 4,539.38 करोड़ रुपये था।

समूह की कुल आय इस दौरान 27,842.84 करोड़ रुपये से बढ़कर 28,728.95 करोड़ रुपये हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493