गुवाहाटी विस्फोट में 4 घायल (लीड-1)

गुवाहाटी, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। असम की राजधानी शहर गुवाहाटी में शनिवार को विस्फोट में चार लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना शहर में सबसे सुरक्षित माने जाने वाले पान बाजार क्षेत्र में हुई जहां प्रसिद्ध सुखेश्वर मंदिर के साथ-साथ उच्च न्यायालय की इमारत, उपायुक्त कार्यालय और कई अन्य महत्वपूर्ण इमारतें हैं।

गुवाहाटी के पुलिस सह आयुक्त दिगंता बारा ने कहा, “विस्फोट में चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें महेंद्र मोहन चौधरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।”

उन्होंने बम विस्फोट की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493