गूगल डूडल ने कहा, नया साल मुबारक

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। वैश्विक सर्च इंजन गूगल ने गुरुवार को अपने होमपेज डूडल को नए ढंग में प्रदर्शित कर सभी उपयोगकर्ताओं को नववर्ष की बधाई दी।

डूडल के पेज पर एक शाखा पर बैठे रंग-बिरंगे पांच पक्षियों का कार्टून दर्शाते हुए एक वीडियो साझा किया गया है।

इसमें पार्टी की टोपी पहने हुए इन पांच पक्षियों के बीच 2016 को प्रदर्शित कर रहे हरे रंग के अंडे को दर्शाया गया है। सभी पक्षियों की नजर इस अंडे पर है और अंडे के साथ में खड़ा एक पक्षी घड़ी को दर्शा रहा है।

इस डूडल में सभी पक्षी 2016 के अंडे के फूटने का इंतजार कर रहे हैं।

इस डूडल के जरिये गूगल अगला साल शुरू होने के इंतजार को दर्शा रहा है, जिसमें कुछ ही घंटे बाकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493