मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के चौड़ीकरण से पश्चिमी उप्र को लाभ : संजीव बालयान

नोएडा, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बालयान ने कहा है कि मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के चौड़ीकरण से पश्चिमी उप्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह मांग 20 वर्षो से उठ रही थी, लेकिन किसी सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अब केंद्र सरकार इसका चौड़ीकरण करा रही है, जिसका लाभ लोगों को मिलेगा।

नोएडा में एनएच-24 के चौड़ीकरण के लिए सेक्टर-62 स्थित कार्यक्रम स्थल पर संवाददाताओं से बातचीत में बालयान ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने पश्चिमी उप्र के लोगों से यह वादा किया था और अब केंद्र में सरकार बनने के बाद वह वादा पूरा किया जा रहा है।

बालयान ने कहा, “निश्चित तौर पर इसका लाभ पश्चिमी उप्र के लोगों को मिलेगा। यह वर्षो पुरानी मांग है जो अब पूरी हो रही है।”

यहां प्रधानमंत्री की रैली के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह वादा आम चुनाव से पहले किया गया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493