गूगल डूडल ने महान संगीतकार बीथोवेन का मास्टरपीस उकेरा

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। महान संगीतकारों में से एक लुडविग वान बीथोवेन को सर्च इंजन गूगल ने अपने होमपेज डूडल पर उनकी एक अनोखी म्यूजिक शीट बनाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। गूगल उपयोगकर्ताओं को आगे बढ़ने के क्रम में उनकी इस म्यूजिक शीट को व्यवस्थित करना है।

बीथोवेन का जन्म कब हुआ, इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन 17 दिसंबर उनके नामकरण संस्कार की 245वीं वर्षगांठ है। इस वर्षगांठ ने गूगल टीम को एक गेम की रचना करने का अवसर दिया।

गूगल डॉट कॉम के अनुसार, “बीथोवेन की उत्कृष्ट कृति या मास्टरपीस को समय रहते व्यवस्थित कर बीथोवेन की समारोह हॉल सिम्फनी हॉल तक पहुंचाने की दुर्भाग्यपूर्ण यात्रा में मदद करें।”

गूगल उपयोगकर्ताओं को अगले स्टेप पर पहुंचने के क्रम में डूडल पर पजल फोरमेट में बनाई गई बीथोवेन की म्यूजिक शीट को सही क्रम में व्यवस्थित करना है। उपयोगकर्ताओं के लिए यह काम कतई आसान नहीं है, क्योंकि उन्हें फटी म्यूजिक शीट के टुकड़ों को आपस में मिलाना है।

गूगल का यह गेम बीथोवेन के ‘फिफ्थ सिम्फनी’ और ‘मूनलाइट सोनाटा’ जैसे संगीत कांसर्ट पर रोशनी डालता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493