तुतनखामुन का सोने का मुखौटा मरम्मत के बाद लौटा

यह सोने का मुखौटा मरम्मत के बाद बुधवार को काहिरा स्थित इजिप्टीयन म्यूजियम में प्रदर्शनी के लिए वापस रख दिया गया।

जनवरी की रिपोर्टों में कहा गया था कि अगस्त 2015 में संग्रहालय के सफाई कर्मियों के हाथों सफाई के दौरान तुतनखामुन की लंबी चमकती नीली दाढ़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी और तब इसे हड़बड़ी में गैर पेशेवर तरीके से वापस चिपका दिया गया था।

रिपोर्टों के अनुसार, दाढ़ी व मूंछ के जोड़ के बीच लगा सूखा गोंद साफ-साफ दिखाई पड़ता था।

इसे देखते हुए मिस्र की सरकार ने इस बहुमूल्य शिल्पकृति के संरक्षण के लिए जर्मनी के पेशेवर संरक्षकों से मदद मांगी।

जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने तुतनखामुन के इस सोने के मुखौटे के संरक्षण की प्रक्रिया के लिए 50,000 यूरो (54,260 डॉलर) दिए थे। मुखौटे का मरम्मत कार्य 10 अक्टूबर को शुरू हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493