गूगल डूडल मना रहा है गणतंत्र दिवस का जश्न

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। वैश्विक सर्च इंजन गूगल मंगलवार को डूडल के जरिए 67वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है।

गूगल के मुखपृष्ठ पर एक पक्ति में सजे हुए ऊंटों पर बैंड के सदस्य बैठे हुए हैं। इन छह ऊंटों पर गूगल का प्रत्येक अंग्रेजी अक्षर लिखा हुआ है।

गणतंत्र दिवस पर सजे हुए ऊंटों पर सवार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का दस्ता परेड में हर साल शामिल होता है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद मुख्य अतिथि हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विभिन्न दलों के नेता भी परेड का आनंद लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493