गूगल ने डूडल के जरिए लेखिका एलकोट को याद किया

नई दिल्ली , 29 नवंबर (आईएएनएस)। गूगल ने मशहूर उपन्यास ‘लिटिल वुमन’ की लेखिका लूइसा मे एलकोट को उनकी 184 वीं जयंती पर डूडल के जरिए श्रद्धांजलि दी।

नई दिल्ली , 29 नवंबर (आईएएनएस)। गूगल ने मशहूर उपन्यास ‘लिटिल वुमन’ की लेखिका लूइसा मे एलकोट को उनकी 184 वीं जयंती पर डूडल के जरिए श्रद्धांजलि दी।

गूगल ने अपने डूडल में ‘लिटिल वुमन’ के पात्रों मेग, जो, बेथ, एमी, और जो की दोस्त और पड़ोसी लॉरी को दर्शाया है।

यह उपन्यास बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय है और 1949 व 1994 में इस पर फिल्में भी बनी हैं।

एलकोट का जन्म 29 नवंबर 1832 को न्यूयॉर्क में हुआ था। ‘लिटिल वुमन’, ‘जैक एंड जिल : अ विलेज स्टोरी’ और ‘एन ओल्ड फैशन्ड गर्ल’ जैसे उपन्यासों की लेखिका का 1888 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493