गूगल ने प्ले स्टोर से तालिबान के एप हटाए

न्यूयॉर्क, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी गूगल ने गूगल प्ले से तालिबान के एप को हटाने की पुष्टि की है, जिसे बीते सप्ताह प्रकाशित किया गया था।

माशेबल टेक वेबसाइट की एक रपट के मुताबिक, गूगल के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि एप को हटा दिया गया है, लेकिन इस एप पर और कुछ कहने से इंकार कर दिया।

प्रवक्ता ने कहा, “हम किसी विशेष एप पर टिप्पणी नहीं करते हैं। हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि हमारी नीतियां उपयोगकर्ताओं व डेवलपरों को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने के लिए है। उन नीतियों का यह एप उल्लंघन कर रहा था, इसलिए हमने इसे हटा दिया।”

प्ले स्टोर के लिए गूगल की डेवलपर पॉलिसी वैसे एप पर निषेध लगाता है, जो नफरत भरे भाषणों, हिंसा व अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देता है।

आतंकवादी संगठनों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने वाली संस्था एसआईटीई ने गूगल प्ले स्टोर पर ऐसा एप होने की जानकारी दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493